
सोनभद्र। आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन, गांजा, शराब) तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के निर्देशन में आज सुबह करीब 06.20 बजे थाना अनपरा पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त करन स्वीपर पुत्र स्व0 संतोष स्वीपर उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी स्वीपर बस्ती एटीपी कालोनी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को मछली मंडी अनपरा बाजार के पास से 60 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत 06 लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया। इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना अनपरा पर धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार















