
सोनभद्र। एसओजी सर्विलांस व थाना राबर्ट्सगंज पुलिस ने नकली चाइना मेड फोन को असली बताकर बेचने वाले दो अन्तर्राज्यीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 52 अदद मोबाइल फोन, कूटरचित मोबाइल की रसीद, बार कोड, नकली मोहर व एक अदद मोटर साइकिल बरामद की है। आपको बता दे कि चन्द्रभान सिंह पुत्र भुल्लन यादव द्वारा थाना राबर्ट्सगंज पर सूचना दी गयी कि 20 फरवरी 2024 को दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपने बच्चे की तबियत खराब बताते हुए ONE PLUS कम्पनी का मल्टीमिडिया एण्ड्रायड स्मार्ट फोन 09 हजार रुपये में उनको बेचा गया था। बेचते समय उन लोगों द्वारा मोबाइल का बिल भी दिया गया था, जब इनके द्वारा उक्त मोबाइल फोन में सिम लगाया गया तो फोन आया कि आप द्वारा जो मोबाइल फोन खरिदा गया है वह गड़बड़ है तथा जिसका यह मोबाइल है उसके साथ घटना हो गयी है जिससे इनको संदेह हुआ कि फर्जी बिल देकर गलत मोबाइल फोन बेचा गया है। उक्त सूचना पर थाना राबर्ट्सगंज पर धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में एसओजी/सर्विलांस, थाना रॉबर्ट्सगंज की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम द्वारा अचूक आसूचना संजाल तैयार कर प्राप्त आसूचना के आधार पर 7 अप्रैल 2024 को मधुपुर चन्द्रगुप्त मौर्य इण्टर कॉलेज के पास से घटना में संलिप्त दो नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 52 अदद मोबाइल फोन, कूटरचित मोबाइल की रसीद, बार कोड, नकली मोहर व एक अदद मोटर साइकिल बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया।
पुछ ताछ में जाने क्या बोले आरोपी
सोनभद्र। पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि उनके पास से बरामद मोबाइल फोन चाइनिज हैं जिसे वे अपने गांव के ही अभिषेक चौहान से तीन से चार हजार रुपये प्रति पीस के हिसाब से खरीदते हैं तथा मीरजापुर, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, चन्दौली, सोनभद्र तथा आस-पास के जिलों में भोले भाले लोगों को अपने बच्चों की बिमारी या पैसे की किल्लत बताकर फर्जी बिल दिखाकर 09 से 10 हजार की कीमत में बेच देते हैं। यही हमारा व्यापार है।

Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार















