
रवि सिंह
(दुद्धी सोनभद्र )कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमरडीहा वार्ड नंबर 12 के निवासी 56 वर्षीय अधेड़ जीवनाथ गोंड पुत्र हरिवंश गोंड ने शनिवार की शाम लगभग 5:30 बजे अपने घर से कुछ दूर पर स्थित पाही पर लगे बढेर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है,जिससे उसकी मौत हो गई। अधेड़ के मौत की सूचना जब परीजनों को हुई तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और इसकी जानकारी तुरंत ग्राम प्रधान व पुलिस को दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को रस्सी से उतरवा कर पंचनामा कर पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया एवं पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुड़ गई ,मृतक के तीन बेटे हैं। जिनकी विवाह हो चुकी है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार















