(रिपोर्ट संजय सिंह)
सोनभद्र। अपना दल यस जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज में जिला अध्यक्ष अंजनी पटेल जी के अध्यक्षता में जिले की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच माननीय अभिषेक चौबे जी उपस्थित रहे बैठक का संचालन जिला महासचिव आचार्य राजकुमार बौद्ध जी ने किया। बैठक में सक्रिय सदस्य बढ़ाने पर विचार रखते हुए मुख्य अतिथि ने कहा अपना दल यस आगामी पंचायत चुनाव में सभी 31 जिला पंचायत सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पुनः जिला पंचायत अध्यक्ष सोनभद्र बनाने की कार्यकर्ताओं से अपील की। बैठक की अध्यक्षता करते जिला अध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा आगामी 10 सितंबर को सभी विधानसभा मासिक बैठक एवं सभी जोन की 12 सितम्बर मासिक बैठक एवं 16 सितम्बर से लेकर 20 सितम्बर तक जिले के सभी मंचों के बैठक सुनिश्चित है जिसमें सभी जोन प्रभारी एवं जिला पदाधिकारियों का होना जरूरी है।

साथ ही जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल द्वारा युवा मंच जिलाध्यक्ष के पद पर श्री अंशु तिवारी जी के पद की घोषणा की बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष शिबू शेख, जिला महासचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह राजपूत, जिला सचिवगण श्याम सुंदर पटेल, सतीश पटेल, रामधनी पटेल, बाबूराम सिंह पटेल जिला कोषाध्यक्ष – चंद्रशेखर पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य गण- इंद्रजीत रावत, सोनी खान, नंदू पटेल एवं प्रभु नाथ खरवार विधानसभा सभा ओबरा, पुष्पराज पटेल विधानसभा राबर्ट्सगंज, निरंजन जायसवाल दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष, वीरेंद्र पटेल किसान मंच जिला अध्यक्ष, कुलदीप पाल श्रमिक मंच जिला अध्यक्ष, राम सुरेश कुशवाहा पंचायत मंच जिला अध्यक्ष, अरुण पटेल चिकित्सा मंच जिला अध्यक्ष, सर्वेश पटेल शिक्षक मंच जिला अध्यक्ष, आजाद भाई पटेल बौद्धिक मंच जिला अध्यक्ष सहित जोन, सेक्टर, बूथ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जिले की मासिक बैठक संपन्न हुई।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
