सोनभद्र। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने अवगत कराया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान विकय किये जाने हेतु दिनांक 15 जुलाई, 2025 से खाद्य एवं रसद विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर की वेबसाइड पर धान का पंजीकरण का कार्य प्रारम्भ हो गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य में गतवर्ष के सापेक्ष 69.00 रू0 की वृद्धि करते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में रू0 2369.00 प्रति कु० समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की कय अवधि की तिथि 01 नवम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है। उक्त अवधि में जनपद में संचालित किये गये 55 धान कय केन्द्रों पर कृषकों से धान कय का कार्य किया जायेगा। जनपद सोनभद्र के समस्त कृषकों से आग्रह है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान विक्रय किये जाने हेतु अपना पंजीकरण कराये और कय केन्द्र पर धान विक्रय कर समर्थन मूल्य का लाभप्राप्त करें और भुगतान हेतु अपने आधार से लिंग खाते से एन०पी०सी०आई० के पोर्टल पर आधार की सिडिग अवश्य करा ले।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
सम्पादकीयMay 13, 2026देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचे जिलाधिकारी,घायलों का जाना हाल
