बिस चुनाव को लेकर इस पार्टी ने कर दिया यह बड़ा कार्य, देखे रिपोर्ट

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रिपोर्ट पब्लिक डेस्क सोनभद्र।
  • जनपद में आयोजित
  • बूथ
  • अध्यक्षों के साथ
Share

रिपोर्ट पब्लिक डेस्क

सोनभद्र। जनपद में आयोजित बूथ अध्यक्षों के साथ पहले बैठक कार्यक्रम से जहां भारतीय जनता पार्टी ने आगामी त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारियों को लेकर बिगुल फूंक दिया है। राबर्ट्सगंज विधानसभा से शुरू हुई बूथ अध्यक्षों की यह बड़ी बैठक पार्टी के लिए मिशन 2025 की दिशा में पहला कदम मानी जा रही है। जिसका असर आने वाले हर चुनाव में बेहतर हो इसे लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने का मंत्र दिया और ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ के नारे के साथ कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी ने अपने 75 शक्ति केंद्र व 389 बूथ अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया।

Advertisement

रॉबर्ट्सगंज के एक निजी लॉन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि चुनाव बूथ से जीतते हैं, और जब हर कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बना देगा, तो जीत अपने आप तय हो जाएगी। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता राबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे ने की। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से अपील की कि वे सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और जनता के बीच संगठन का चेहरा बनें। बैठक के दौरान अपना बूथ सबसे मजबूत का नारा गूंजता रहा। कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश और ऊर्जा साफ झलक रही थी। पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर मतदाता संपर्क, सोशल मीडिया के प्रयोग और स्थानीय मुद्दों पर संवाद को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। साफ है कि सोनभद्र से बीजेपी ने मिशन त्रिस्तरीय चुनाव की शुरुआत कर दी है। बूथ स्तर पर सशक्त संगठन खड़ा करने की कवायद के साथ ही अब पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है। 

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें