शक्तिनगर/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी):- शक्तिनगर क्षेत्र स्थित एनसीएल की खड़िया खदान में मंगलवार की रात उस वक्त सन्नाटा गूंज उठा जब कोयले से ढकी सड़क पर अचानक एक हिरण दिखाई दिया।
पूरा वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करिए 👇
https://www.facebook.com/share/r/1FcnvE9N2j/

ड्यूटी पर तैनात डंपर ऑपरेटर राजेश सागू ने तुरंत वाहन रोका और उस क्षण को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।वीडियो में दिखता है कोयले की धूल और मशीनों के बीच एक भटका हुआ हिरण कुछ पल ठहरता है, फिर अंधेरे में गुम हो जाता है। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।स्थानीय कर्मियों का कहना है कि जंगलों की लगातार कटाई और खनन कार्यों से वन्यजीवों के ठिकाने खत्म होते जा रहे हैं। खड़िया खदान के बीच में हिरण का यूं भटकना सिर्फ एक दृश्य नहीं, बल्कि प्रकृति की पीड़ा है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 9, 202611 हजार वोल्ट के लटकते तार की चपेट में आने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Breaking_NewsJune 9, 2026तेज रफ्तार अर्टिगा ट्रेलर से टकराई, 6 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर
Breaking_NewsJune 7, 2026सोनभद्र।एक ही यात्रा में दो बार टोल कटने से वाहन स्वामी परेशान, 10 दिन बाद भी नहीं लौटी राशि
सम्पादकीयJune 7, 2026डेढ़ साल से रिटायर होने के बाद 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला शिक्षिका दुद्धी तहसील का काट रही बेवजह चक्कर,अधिकारी मौन
