डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी):– डाला चौकी अंतर्गत बाड़ी में भोर के समय फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात वाहन की तेज़ टक्कर से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि कोई भी वाहन का नम्बर या पहचान नहीं कर सका। टक्कर लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी।हादसे में रोहित हल्की चोटों के साथ घायल हुआ है और उसे जिला अस्पताल लोढी में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद BHU ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है, जहाँ उनकी स्थिति नाज़ुक होने के चलते उन्नत इलाज शुरू किया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के धुंध में अज्ञात वाहन तेज़ रफ्तार में था और टक्कर मारने के बाद बिना रुके फरार हो गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है।स्थानीय लोगों ने बताया कि बारी डाला फ्लाईओवर के आसपास सुबह के समय भारी वाहनों की तेज रफ्तार आम बात है, जिसके कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
