डाला(AKD/गिरीश तिवारी)-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डाला के नगर कार्यवाह नीरज द्विवेदी की माता द्रौपदी द्विवेदी का गुरुवार की सुबह असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही डाला नगर में शोक की लहर दौड़ गई।निधन की खबर पाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुकेश जैन, डा राकेश सिंह, रामु सिंह गोंड, अंशु पटेल,विनीत पाण्डेय,सुभाष पाल,मनीष तिवारी, पवन शर्मा, संजय मित्तल, विशाल गुप्ता, अवनीष देव पांडेय, रिशु जायसवाल, संतोष त्रिपाठी,संतोष सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 10, 2026पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
सोनभद्र न्यूज़May 10, 2026डाला चौकी पर जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सम्पादकीयMay 9, 2026मोबाइल विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव
Breaking_NewsMay 9, 2026झारखंड में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए ओबरा के मौलाना की सफाई, झाड़-फूंक के लिए ले जाने का किया दावा
