डाला/सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)- डाला चौकी क्षेत्र के लोगों को अगले तीन दिनों तक बिजली और आवागमन दोनों को लेकर असुविधा का सामना करना पड़ेगा। नई विद्युत लाइन के निर्माण और एसीसी प्लांट के तार खींचने के कार्य को लेकर बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है, वहीं एक प्रमुख मार्ग भी निर्धारित समय तक बंद रहेगा।132 केवी उपखण्ड अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि 10 MVA-2 और 10 MVA-1 / 11 केवी डाला सब स्टेशन से निकलने वाले रेक्सहवा, धौठाटोला, रासपहाड़ी और वघमनवा फीडरों की विद्युत आपूर्ति 13, 14 और 15 जनवरी को बाधित रहेगी। इन तीनों दिन मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक, यानी प्रतिदिन लगभग आठ घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। संबंधित फीडरों से जुड़े सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे समय रहते अपने घरेलू आवश्यक कार्य पूरे कर लें।इसी क्रम में दिनांक 13 जनवरी 2026 को डाला ओबरा मार्ग पर लालबत्ती से सेक्टर बी चौराहे तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। यह व्यवस्था एसीसी प्लांट के तार खींचने के कार्य के कारण की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
