गोवंश तस्करी पर दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

Share

सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार रात नाकाबंदी के दौरान गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। 8 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर दुद्धी पुलिस ने रजखड़ थाना गेट के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान हाथीनाला की ओर से आ रही महिंद्रा बोलेरो पिकअप (संख्या UP70QT 4205) को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए रात करीब 11:10 बजे वाहन को पकड़ लिया।पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सुरेन्द्र भारती (22 वर्ष) और लवकुश यादव (20 वर्ष), निवासी प्रयागराज के रूप में हुई। वाहन की तलाशी में 2 गाय और 1 बछिया बरामद हुई, जिनके मुंह क्रूरतापूर्वक बंधे हुए थे। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *