डेढ़ वर्षीय मासूम को उठाकर भाग रहा था अज्ञात युवक, महिला की बहादुरी से बच्चा बचा, महिला घायल

Share

दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह):
कस्बा स्थित रामनगर वार्ड नंबर 7 में शनिवार रात करीब 8:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात व्यक्ति डेढ़ वर्षीय बच्चे को उठाकर भागने लगा। पड़ोस की एक महिला ने साहस दिखाते हुए आरोपी को रोकने की कोशिश की और बच्चे को बचा लिया, हालांकि इस दौरान आरोपी के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के अनुसार, डेढ़ वर्षीय आनव जायसवाल पुत्र रजनीकांत जायसवाल घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे की मां घर के अंदर खाना बना रही थी। इसी दौरान घर के पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति आया और आनव को उठाकर भागने लगा। तभी पीछे की ओर गई पड़ोस में रहने वाली बच्चे की चाची ने बच्चे की आवाज सुनी और उसे लेकर किसी को भागते देखा। उन्होंने तुरंत आरोपी को रोकने का प्रयास किया।महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उस पर हाथ-पैर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी और बच्चे को बचाने में सफल रही। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी बच्चा छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। कुछ लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।घायल महिला को परिजनों और मोहल्ले के लोगों द्वारा तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए जांच शुरू कर दी है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *