क्षेत्र पंचायत सदस्य के नेतृत्व में सदर प्रमुख ने गरीबों में बांटा कंबल

Share

संवाददाता —संजय सिंह

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद अंतर्गत राबर्ट्सगंज विकासखंड के ग्राम मुसही में क्षेत्र पंचायत सदस्य रामभरोसे मुसहर के नेतृत्व में निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सदर प्रमुख अजीत रावत के सौजन्य से आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 100 निःशुल्क कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सदर प्रमुख अजीत रावत ने अपने करकमलों द्वारा कंबलों का वितरण किया। इस अवसर पर कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से गांव के गरीब, असहाय एवं दिव्यांग महिला-पुरुषों को कंबल प्रदान किए गए।

क्षेत्र पंचायत सदस्य रामभरोसे मुसहर ने कहा कि वे प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम एवं त्योहारों के अवसर पर गरीब, असहाय और दिव्यांग लोगों की सहायता के लिए कंबल एवं मिष्ठान वितरण जैसे सामाजिक कार्य करते रहते हैं।निःशुल्क कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार भी कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु राजस्व विभाग के माध्यम से गरीब, असहाय, विधवा एवं दिव्यांग लोगों को निःशुल्क कंबल वितरित कर रही है। इस अवसर पर अजय भारती, बन्धु भारती, श्यामदेव विश्वकर्मा रविन्द्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *