सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-जिला कृषि रक्षा अधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने जनपद के किसान भाइयों से अपील की है कि रबी की प्रमुख फसलों गेहूं, राई-सरसों, मटर और आलू में लगने वाले कीट, रोग एवं खरपतवारों से बचाव के लिए नियमित निगरानी करें।उन्होंने बताया कि गेहूं में चौड़ी और संकरी पत्ती वाले खरपतवारों की समस्या आम है। इसके नियंत्रण के लिए पहली सिंचाई के 25-30 दिन बाद अनुशंसित दवाओं का छिड़काव करें। दीमक के प्रकोप की स्थिति में जैविक या रासायनिक उपचार अपनाने की सलाह दी गई है।राई-सरसों की फसल में ठंड के मौसम में माहू कीट का प्रकोप बढ़ सकता है। यदि आर्थिक क्षति स्तर से अधिक प्रकोप दिखे तो सुझाए गए कीटनाशकों का प्रयोग करें। मटर में बुकनी रोग तथा आलू में अगेती और पछेती झुलसा रोग की स्थिति में समय पर दवा का छिड़काव कर फसल को सुरक्षित किया जा सकता है। समय रहते उपचार अपनाने से किसानों को होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
