सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बिजली बिल राहत योजना 2025 ,26 के तहत वसूली और जांच के दौरान बिजली विभाग की टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में लिखित तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।तहरीर के अनुसार 13 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 1:15 बजे 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हाइडिल, रॉबर्ट्सगंज की टीम विभागीय कार्य से नई बस्ती मोहल्ला सलीम के घर पहुंची थी। पूर्व में दर्ज बिजली चोरी के मामले में जांच और मीटर संबंधी कार्रवाई के दौरान शेख मोहम्मद कलीम द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया और विरोध शुरू कर दिया गया।आरोप है कि शेख मोहम्मद कलीम ने गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला किया, जिसमें अवर अभियंता और विभागीय कर्मचारी बाल-बाल बचे। इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा धारदार हथियार लेकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। स्थिति बिगड़ती देख बिजली विभाग की टीम किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से निकल पाई।अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मामले को गंभीर बताते हुए शेख मोहम्मद कलीम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
