दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह)-
विंढमगंज थाना क्षेत्र के भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज खेल मैदान पर सन जुबली कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पत्रकार एकादश और व्यापारी एकादश के बीच मुकाबले से हुआ।मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए व्यापारी एकादश ने 12 ओवर में 113 रन बनाए।

रवि रंजन पटेल ने 36 और टुन्नू रावत ने 21 रन बनाए।जवाब में पत्रकार एकादश ने 10 ओवर 4 गेंद में 118 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की। प्रियांशु गुप्ता ने 70 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि रवि सिंह ने अहम छक्का लगाकर जीत सुनिश्चित की। प्रियांशु गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
