दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-टाउन क्रिकेट क्लब मैदान पर चल रहे 39 वें अंतर्राजीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दुद्धी और हिंडालको टीम के बीच मैच खेला गया। टॉस हिंडालको के कप्तान ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दुद्धी की टीम टीम ने 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 180 रन बनाये। जिसमे आयुष ने 70 रन बनाये,सागर ने 28 रन तथा मंतोष ने 21 रन की पारी खेली।गेंदबाजी करते हुए हिंडालको टीम के खिलाड़ी संजीव ने 4 विकेट,जी एन सिंह ने 3 विकेट और विनय व विपुल ने 1-1 विकेट हासिल किया।दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए हिंडालको की टीम ने 15.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी।जिसमे अभिषेक ने 38 रन बनाये तथा विपुल ने 29 रन तथा सचिन ने 21 की पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए दुद्धी टीम के गेंदबाज धर्मेंद् ने 3 विकेट हासिल किया जबकि सृजन, मंतोष और ओमकार ने 2-2 विकेट हासिल किया।इस तरह से दुद्धी की टीम ने हिंडालको रेणुकूट की टीम को 48 रनों से हराकर मुकाबला जीत लिया।दुद्धी टीम के खिलाडी आयुष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।आज के मैच के निर्णायक गौस मुहम्मद व इक़बाल कुरैशी रहे। कमेंटेटर की भूमिका में इरफ़ान खिलाडी व सुनील जायसवाल एवं स्कोरर की भूमिका में अयाज रहे। अगला मैच 18 जनवरी को दुद्धी और सिंगरौली के बीच खेला जाएगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 10, 2026पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
सोनभद्र न्यूज़May 10, 2026डाला चौकी पर जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सम्पादकीयMay 9, 2026मोबाइल विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव
Breaking_NewsMay 9, 2026झारखंड में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए ओबरा के मौलाना की सफाई, झाड़-फूंक के लिए ले जाने का किया दावा
