सोनभद्र :(AKD/गिरीश तिवारी)-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर अचानक संचालित किया गया।अभियान के दौरान विशेष रूप से रॉन्ग साइड वाहन चलाने, बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

इसके साथ ही थार और सफारी जैसे वाहनों द्वारा स्टंटबाजी, वाहनों पर लगे अवैध पास, अनधिकृत हूटर और सायरन की भी गहन जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और जन धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
