AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र । एक दर्दनाक सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज में तैनात एक युवा डॉक्टर की जान चली गई, जिससे पूरे चिकित्सा समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में हुए इस हादसे ने इलाके को भी स्तब्ध कर दिया है। जानकारी के अनुसार डॉ. अनुभव मिश्र बुधवार की शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर जिला अस्पताल लोढ़ी से बाइक से रॉबर्ट्सगंज की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान लाइफ केयर हॉस्पिटल लोढ़ी के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लोढ़ी के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस हादसे से पूरे जिले में शोक का माहौल है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
