बभनी/सोनभद्र(रवि सिंह, गिरीश तिवारी)-
बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत करमघट्टी गांव में एक दर्दनाक हादसे में वृद्ध महिला की बाउली में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला अपनी पुत्री के घर आई हुई थी। रोज़ की तरह वह शौच के लिए घर से खेत की ओर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों को जब देर हुई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान गांव के पास स्थित बाउली के किनारे वृद्ध महिला की चप्पल मिली, जिससे अनहोनी की आशंका गहराई।इसके बाद ग्रामीणों ने बाउली के अंदर देखा तो वृद्ध महिला का शव पानी में डूबा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वृद्ध महिला की मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
