
सोनभद्र:AKD/गिरीश तिवारी)-
वसंत पंचमी के अवसर पर सोन संगीत फाउंडेशन की ओर से रामसरोवर पार्क, रॉबर्ट्सगंज में साहित्य और संगीत की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती का भव्य एवं दिव्य पूजन शुक्रवार सुबह सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी एडवोकेट ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर जनकल्याण की कामना की।
वाणी पुत्र प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने “सबके घर खुशियों से भर,
माँ सपनों को दे दे पर…”।

कविता पाठ कर लोकमंगल की कामना की।आयोजक एवं सोन संगीत फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि सहित शायर अशोक तिवारी और कवि प्रद्युम्न त्रिपाठी का सम्मान किया।कार्यक्रम में लालता प्रसाद मिश्र, सुधाकर स्वदेश प्रेम, ऋषभ त्रिपाठी, जयशंकर त्रिपाठी एडवोकेट, अखिलेश कश्यप, मिथिलेश मिश्रा सहित कई साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsFebruary 8, 2026सनसनीखेज हत्या से दहला सोनभद्र, क्रेशर व्यवसायी की सिर कूचकर निर्मम हत्या
सोनभद्र न्यूज़February 8, 2026फुटपाथ के दुकानदारों की बैरिकेटिंग का जताया विरोध,जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र
सोनभद्र न्यूज़February 8, 2026जिला बनाने के लिए अधिवक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन ,डीएम को सौंपा ज्ञापन
सम्पादकीयFebruary 7, 2026जिलाधिकारी ने थाना दुद्धी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश