डाला, सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के परास पानी गांव से मंगलवार को महिला-पुरुषों की बड़ी टोली गोंडवाना गणतंत्र पार्टी गोंगपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुई। लगभग डेढ़ सौ से अधिक आदिवासी महिला और पुरुष दोपहर करीब तीन बजे अमरकंटक के लिए निकले।मिली जानकारी के अनुसार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का स्थापना दिवस 14 जनवरी को अमरकंटक, जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश में आयोजित किया गया है।

इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोटा ग्राम पंचायत के टोला परास पानी से तीन बसों में सवार होकर आदिवासी ग्रामीण अमरकंटक रवाना हुए। इस दल का नेतृत्व गोगपा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आर.के. सिंह आरमो कर रहे थे।बताया गया कि जिले भर से कुल पांच सौ से अधिक ग्रामीणों के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है।इस दौरान शिवप्रसाद आरमो, रामचंद्र विजय परसते, मंजू, वशधारी, रामआसरे, गौरीशंकर, अनिता, सुनिता, महेंद्र, संगीता सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 10, 2026पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
सोनभद्र न्यूज़May 10, 2026डाला चौकी पर जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सम्पादकीयMay 9, 2026मोबाइल विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव
Breaking_NewsMay 9, 2026झारखंड में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए ओबरा के मौलाना की सफाई, झाड़-फूंक के लिए ले जाने का किया दावा
