
सोनभद्र :(AKD/गिरीश तिवारी)-
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रिज़र्व पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में भव्य रैतिक परेड का आयोजन गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय समाज कल्याण राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश संजीव कुमार गोंड द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।इसके उपरांत माननीय मुख्य अतिथि ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा एवं परेड कमाण्डर उपाधीक्षक श्री अमित कुमार के साथ वाहन पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसामान्य को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए जनपद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, जनसेवा एवं मानवीय सरोकारों के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा परेड ग्राउंड में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी एवं आमजनमानस को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कुल 75 पुलिस अधिकारी, पुलिस बैंड, विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं, ग्राम प्रहरी तथा सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ग्रामीणों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रशंसा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से पुलिस उपाधीक्षक श्री रणधीर मिश्रा, निरीक्षक श्री कमलेश पाल, प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी, प्रभारी निरीक्षक श्री अविनाश कुमार सिंह थाना जुगैल, प्रभारी निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार मिश्रा थाना चोपन,उप निरीक्षक श्री सुक्खू राम, उप निरीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी हिन्दुआरी, थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया श्री जितेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक श्री अवधेश सिंह, उप निरीक्षक श्री सदरूज्जमा सिद्दीकी सहित 24 मुख्य आरक्षी, 06 महिला आरक्षी, 33 आरक्षी एवं 03 होमगार्ड शामिल रहे।

समारोह में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रविन्द्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र श्री बी.एन. सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारीगण, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
