सोनभद्र :(AKD/गिरीश तिवारी)-
कलेक्ट्रेट परिसर उस समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नारों से गूंज उठा, जब सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के बैनर तले जुटीं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।

प्रदर्शन कर रही कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि यदि 7 मार्च 2026 तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 8 मार्च को लखनऊ कूच किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा, पेंशन, ग्रेच्युटी, न्यूनतम मानदेय और सामाजिक सुरक्षा की मांग उठाई।

इसके साथ ही मोबाइल और इंटरनेट भत्ता, पीएलआई भुगतान में पारदर्शिता तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के किराए का भुगतान सीधे भवन स्वामी को किए जाने की मांग भी रखी गई। निजीकरण, आउटसोर्सिंग और अन्य विभागों में जबरन ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 10, 2026पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
सोनभद्र न्यूज़May 10, 2026डाला चौकी पर जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सम्पादकीयMay 9, 2026मोबाइल विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव
Breaking_NewsMay 9, 2026झारखंड में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए ओबरा के मौलाना की सफाई, झाड़-फूंक के लिए ले जाने का किया दावा
