डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- स्थानीय चौकी परिसर में गुरुवार को आयोजित विदाई समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चौकी इंचार्ज आशीष सिंह को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों द्वारा माला पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं प्रतीक स्वरूप प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने आशीष सिंह पटेल द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और जनसेवा के प्रति किए गए कार्यों की सराहना की गई।

लोगों ने कहा कि उनके कार्यों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सकारात्मक प्रभाव पड़ा इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं पुलिसकर्मियों की उपस्थिति रही। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।विदाई समारोह में अंशु पटेल, सर्वेश पटेल, राजेश पटेल, दीपक सिंह पटेल, संजय गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
