सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी,एसटी एक्ट की अदालत ने रामपुर बरकोनिया इंस्पेक्टर को एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना सीओ से कराने का आदेश दिया है। साथ ही विवेचना के परिणाम से न्यायालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।यह आदेश बिरनचुआ निवासी विफनी देवी एवं रामविलास गोंड द्वारा अधिवक्ताओं के माध्यम से दाखिल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद दिया गया। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि 23 नवंबर 2025 को कई लोगों द्वारा अनुसूचित जनजाति की भूमि पर जबरन ट्रैक्टर चलाकर कब्जा करने का प्रयास किया गया तथा विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़ितों द्वारा थाने एवं उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली गई। अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए एफआईआर दर्ज कर विवेचना कराए जाने का आदेश दिया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
