दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-
दिनांक 29 दिसंबर 2025 को , क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा थाना बभनी में अर्दली रूम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई और उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अर्दली रूम में विवेचकों को जनशिकायतों के त्वरित समाधान, वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा आईजीआरएस सहित अन्य प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।इसके साथ ही रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने, संदिग्ध वाहनों की नियमित चेकिंग, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
