दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह, गिरीश तिवारी)-
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बीड़र के बांध के पास स्थित मैदान पर गुरुवार को कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बघाडू की टीम ने बीड़र को 13 रनों से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।टॉस जीतकर बीड़र के कप्तान कृतिमान ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बघाडू की टीम ने 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीड़र की टीम 14.5 ओवर में 9 विकेट पर 104 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।विशिष्ट अतिथि हेमंत सिंह ने विजेता बघाडू को शील्ड और 18,500 रुपये, जबकि उपविजेता बीड़र को शील्ड और 11,500 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। सभी खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।इससे पूर्व फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरीराम चेरो का आयोजन समिति ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए समिति को 5,100 रुपये की सहयोग राशि दी। साथ ही मैदान के समतलीकरण और मंच निर्माण के लिए विधायक बनने पर 10 लाख रुपये देने का आश्वासन भी दिया, ताकि भविष्य में यहां बड़े और अंतरराज्यीय टूर्नामेंट आयोजित हो सकें।मैच के निर्णायक शुभम पटेल और राजू कुशवाहा रहे। कमेंट्री हिमांशु पटेल (बंटी) ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी विराट कुशवाहा ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन अंगद सिंह कुशवाहा ने किया।मौके पर समाजसेवी हेमंत सिंह, पूर्व प्रधान नारद पटेल, रजनीश पटेल, जयसंत कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
