डाला/सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-विकासखंड चोपन अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा के टोला कानोपान में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी मंगला प्रसाद जायसवाल द्वारा वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़े जनजाति बच्चों के बीच प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने 50 वनवासी बच्चों के बीच टिफिन का वितरण कर उनके प्रति अपनी संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार को प्रकट किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले जनजाति बालक विजय खरवार रहे, जिन्होंने तीरंदाजी में हांगकांग, कोरिया एवं चीन जैसे देशों में द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और समाज को गौरवान्वित किया है। मंगला प्रसाद जायसवाल ने विजय खरवार को सम्मानित करते हुए कहा कि वनवासी समाज के बच्चों में अपार प्रतिभा है, आवश्यकता केवल उन्हें सही मार्गदर्शन, संसाधन और आत्मविश्वास देने की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, खेल और संस्कार के माध्यम से ही समाज की जड़ों को मजबूत किया जा सकता है और वनवासी कल्याण आश्रम इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया।इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के जिला संगठन संगठन मंत्री रविन्द्र जी ,शम्भूसिंह गोंड, रामबरन टेकाम, अध्यापक राजकुमार, विश्वंभर खरवार, बहादूर खरवार, रामप्रसाद सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं अभिभावक मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 10, 2026पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
सोनभद्र न्यूज़May 10, 2026डाला चौकी पर जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सम्पादकीयMay 9, 2026मोबाइल विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव
Breaking_NewsMay 9, 2026झारखंड में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए ओबरा के मौलाना की सफाई, झाड़-फूंक के लिए ले जाने का किया दावा
