विंढमगंज/सोनभद्र (रवि सिंह)- विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोलीनडूबा निवासी विजय कुमार यादव (पुत्र नंदकिशोर यादव) की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा थाना कोन क्षेत्र के कुडवा ग्राम सभा में चल रही एमएस (MS) कंपनी की नहर परियोजना के कार्यस्थल पर हुआ।मिली जानकारी के अनुसार विजय कुमार यादव एमएस कंपनी में मजदूरी का कार्य कर रहे थे। काम के दौरान अचानक तेज बिजली का करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद कंपनी कर्मचारियों ने उन्हें आनन-फानन में सरकारी अस्पताल विंढमगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे थे। न तो सेफ्टी किट, न हेलमेट और न ही अन्य जरूरी सुरक्षा साधन उपलब्ध कराए गए थे। मजदूरों ने कई बार सुरक्षा उपकरणों की मांग की थी, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने इसे नजरअंदाज कर दिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर परियोजना में ऊंचाई और बिजली से जुड़े खतरनाक कार्य बिना सुरक्षा इंतजामों के कराए जा रहे हैं, जिससे मजदूरों की जान लगातार खतरे में रहती है। यह हादसा उसी लापरवाही का नतीजा बताया जा रहा है।मृतक विजय कुमार यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके पीछे छोटे-छोटे बच्चे और पूरा परिवार रह गया है। अचानक हुई इस मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में कोहराम मचा हुआ है।बताया जा रहा है कि यह घटना 31 जनवरी 2026 को शाम लगभग 4 बजे हुई। अब सवाल उठ रहा है कि इस मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा। स्थानीय लोगों और परिजनों ने प्रशासन से दोषी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
