सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
आज दिनांक 1 फरवरी 2026 को निर्मला सीतारमण, माननीय केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री, भारत सरकार द्वारा संसद में वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सोनभद्र के सभाकक्ष में बजट का लाइव प्रसारण कराया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद ने की।नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद ने बजट की सराहना करते हुए इसे भारत के आम लोगों और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े वर्गों का बजट बताया। उन्होंने कहा कि आयकर एवं जीएसटी के सरलीकरण से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी, जिसका प्रभाव दूरगामी होगा। यह बजट माननीय प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के संकल्प को साकार करता है।अध्यक्ष ने विकसित भारत के सपनों को नई उड़ान देने वाले इस बजट के लिए माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सोनभद्र के सदस्यगण अनवर अली, राकेश कुमार, भैयालाल, मनोज चौबे, ओमप्रकाश सिंह, मुकेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, चन्द्रप्रकाश दूबे, हीरावती देवी, सितारा देवी, नजबुन निशा, अनीता देवी, प्रियंका, नेहा सोनी, हेना, उषा जैन, दीपिका गुप्ता सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsFebruary 8, 2026सनसनीखेज हत्या से दहला सोनभद्र, क्रेशर व्यवसायी की सिर कूचकर निर्मम हत्या
सोनभद्र न्यूज़February 8, 2026फुटपाथ के दुकानदारों की बैरिकेटिंग का जताया विरोध,जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र
सोनभद्र न्यूज़February 8, 2026जिला बनाने के लिए अधिवक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन ,डीएम को सौंपा ज्ञापन
सम्पादकीयFebruary 7, 2026जिलाधिकारी ने थाना दुद्धी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश