सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
सोनभद्र पुलिस को गुमशुदा बालिकाओं की बरामदगी में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अपहृत दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस, एएचटी व एसजेपीयू की संयुक्त टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।पहला मामला वर्ष 2020 का था, जिसमें 16 वर्षीय बालिका लापता थी। पुलिस ने उसे 28 जनवरी 2026 को बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर गांव से सकुशल बरामद किया।दूसरे मामले में 17 वर्षीय बालिका, जिसकी गुमशुदगी वर्ष 2025 में दर्ज हुई थी, को 31 जनवरी 2026 को बिहार के नवादा जिले के गोदापुर गांव से बरामद किया गया।
दोनों बालिकाओं की सुरक्षित बरामदगी के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है। पुलिस टीम की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
