सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-लोढ़ी टोल प्लाजा पर हुए विवाद के मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने त्वरित, निष्पक्ष और विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।प्रकरण के अनुसार दिनांक 01 फरवरी 2026 को लगभग 3:10 बजे अधिवक्ता आरती पाण्डेय अपने परिवार के साथ वाहन संख्या UP64 AU 9142 (टोयोटा ग्लैंजा) से रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रही थीं। थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के लोढ़ी टोल प्लाजा पर तकनीकी कारणों से अगली गाड़ी का संदेश प्राप्त न होने के चलते लेन संख्या-03 में वाहन कुछ समय के लिए खड़े हो गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। इसी दौरान टोल कर्मियों और आरती पाण्डेय के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद और मारपीट में बदल गई।घटना के संबंध में पीड़िता आरती पाण्डेय, निवासी सिविल लाइन रोड कचहरी रॉबर्ट्सगंज की तहरीर पर थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा संख्या 87/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामजी तिवारी निवासी हमीरपुर और सर्वेश यादव निवासी अम्बेडकर नगर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल 7 से 8 अन्य टोल कर्मी फिलहाल वांछित हैं, जिनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सोनभद्र पुलिस ने जनसामान्य से शांति, संयम बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील की है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
