सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
सोनभद्र में कानून की रखवाली करने वाली महिला अधिवक्ता के साथ टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा की गई मारपीट के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। लोढ़ी टोल प्लाजा की इस घटना ने पूरे अधिवक्ता समाज को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो टोल कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय अभिरक्षा में जेल भेज दिया, लेकिन इससे अधिवक्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ।अधिवक्ताओं का कहना है कि लोढ़ी टोल प्लाजा पर यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी टोल कर्मियों द्वारा आम नागरिकों के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले सामने आते रहे हैं।

ऐसे में जब एक महिला अधिवक्ता ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।रविवार दोपहर करीब तीन बजे महिला अधिवक्ता के साथ टोल कर्मियों ने न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि हाथापाई और मारपीट भी की। विरोध करने पर उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को भी नहीं बख्शा गया। इस घटना से आक्रोशित होकर सोमवार को सैकड़ों अधिवक्ता कचहरी से निकलकर सड़कों पर उतर आए और स्वर्ण जयंती चौक पहुंचकर टोल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि पूरे रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र को छावनी में तब्दील करना पड़ा। कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी बल भी तैनात किया गया।मौके पर पहुंचे सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने काफी मशक्कत के बाद अधिवक्ताओं को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि यह लड़ाई पुलिस से नहीं, बल्कि टोल की दबंगई और गुंडागर्दी के खिलाफ है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त और नज़ीर बनने वाली कार्रवाई नहीं हुई, तो यह आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक गूंजेगा।

वहीं मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए दो टोल कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है। फिलहाल शहर में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना ने टोल प्लाजा पर आमजन और अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
