(AKD/गिरीश तिवारी)
सोनभद्र। करीब साढ़े सात वर्ष पूर्व डगडहरा जंगल में गाय चराने गई 12 वर्ष 3 माह की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट की अदालत ने दोष सिद्ध होने पर आरोपी को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जो उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक प्रभावी रहेगी।अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में छह माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। लगाए गए अर्थदंड की राशि में से 80 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे।अभियोजन के अनुसार, थाना ओबरा क्षेत्र की पीड़िता की मां ने 23 जुलाई 2018 को ओबरा थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया गया कि 22 जुलाई 2018 की शाम करीब चार बजे उसकी नाबालिग बेटी डगडहरा जंगल में गाय चराने गई थी। उसी दौरान आरोपी ने उसे अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर ओबरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया।मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनीं, आठ गवाहों के बयान और पत्रावली का अवलोकन किया। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराते हुए कठोर उम्रकैद और अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी अधिवक्ता , और ने प्रभावी बहस की।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
सम्पादकीयAugust 10, 2026सावन के दूसरे सोमवार पर डाला वैष्णो मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, अग्रवाल धर्मार्थ समिति ने कराया भव्य भंडारा
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
