खलियारी/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में मंगलवार की देर रात एक महिला ने किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। महिला की तबीयत बिगड़ते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैनी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है।मृत महिला की पहचान फूलवती देवी (उम्र लगभग 24 वर्ष), पत्नी मुरली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का मायका मची थाना क्षेत्र के तेनुदाही ग्राम पंचायत के बिश्रामपुर में है। घटना की सूचना महिला के माता-पिता को दे दी गई है, जो जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।बताया जा रहा है कि महिला अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई है। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल महिला ने किन परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 26, 2026नशे में युवती का सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल
Breaking_NewsMarch 25, 2026आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के गायन से गूंजा जनजातीय उत्सव, भव्य समापन
Breaking_NewsMarch 25, 2026सौतेली मां हत्याकांड में सख्त फैसला, दोषी को उम्रकैद और जुर्माना
Breaking_NewsMarch 25, 2026ओबरा में पाइप फटने से सड़क बनी तालाब, आवागमन ठप