ओबरा/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों के पालन और पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा।कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी ओबरा ने बच्चों को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल करें।

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए 1090/1091 तथा साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर और cybercrime.gov.in पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने ऑनलाइन ठगी से बचाव, फर्जी कॉल से सतर्क रहने, ओटीपी साझा न करने, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सुरक्षित रखने और संदिग्ध लिंक से दूर रहने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके साथ ही यातायात नियमों पर जोर देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ज़ेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। बताया गया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़े हादसों से बचा जा सकता है।कार्यक्रम के अंत में बच्चों को जागरूक, सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकगण उपस्थित रहे तथा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों की सराहना की गई।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
