दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह,गिरीश तिवारी)-कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह महुअरिया स्टेशन और टेढ़ा गांव के बीच से गुजर रही रेलवे ट्रैक पोल संख्या 72/32 के पास सोनू 20 वर्ष पुत्र संजय निवासी जोगीडीह थाना हाथीनाला ट्रेन से गिरकर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था, जब सुबह लगभग 5:00 बजे डाउन ट्रेन 08612 एक्सप्रेस के लोको पायलट की नजर घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति पर पड़ी तो उसने महुअरिया रेलवे स्टेशन अधीक्षक को सूचना दिया ,

सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक ने आरपीएफ पुलिस संजय कुमार तिवारी को तुरंत घटनास्थल पर भेजा, आरपीएफ पुलिस एवं ग्रामीणों के घटनास्थल पर इकट्ठा होने के बाद तुरंत डायल 112 एवं एम्बुलेंस 108 को सूचना दी गई सूचना पाकर लगभग 5:30 बजे पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य दुद्धी में लाया , जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक सुनील कुमार अपने सहयोगी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ युवक का इलाज कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया , डायल 112 पुलिस ने घायल अवस्था में पड़े युवक के आधार कार्ड व उसके पास पड़े मोबाइल फोन से उनके परिजनों से संपर्क करते हुए घटना की जानकारी दिया ,परिजनों ने बताया कि युवक काम करने के लिए निकाला था न जाने कैसे पटरी पर गिरकर घायल हो गए ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 26, 2026नशे में युवती का सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल
Breaking_NewsMarch 25, 2026आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के गायन से गूंजा जनजातीय उत्सव, भव्य समापन
Breaking_NewsMarch 25, 2026सौतेली मां हत्याकांड में सख्त फैसला, दोषी को उम्रकैद और जुर्माना
Breaking_NewsMarch 25, 2026ओबरा में पाइप फटने से सड़क बनी तालाब, आवागमन ठप