ओबरा। सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)- स्थानीय थाना क्षेत्र के कड़िया गांव के पास में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विकलांग युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत नदी में डूबने से हुई बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम ने नदी के पास से कुछ नशीले पदार्थों की शीशियां सहित अन्य सामान भी बरामद कर अपने कब्जे में लिया है।यह घटना क्षेत्र के की है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 8, 2026बिजली विभाग की ओटीएस योजना जनता की जेब पर डाका : संदीप मिश्रा
सम्पादकीयFebruary 8, 2026तेज रफ्तार राखड़ लदी ट्रक पलटी, चालक घायल, बड़ा हादसा टला
सम्पादकीयFebruary 8, 2026संदिग्ध हालात में रेणुका नदी से विकलांग युवक का शव बरामद
Breaking_NewsFebruary 8, 2026सनसनीखेज हत्या से दहला सोनभद्र, क्रेशर व्यवसायी की सिर कूचकर निर्मम हत्या