मौसम का यू-टर्न, 43 पार तापमान के बाद बारिश से राहत, धूप फिर बढ़ा सकती है परेशानी

Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। भीषण गर्मी से जूझ रहे सोनभद्र में मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को बड़ी राहत दी है। कुछ ही दिन पहले जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था और दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता था, वहीं अब झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया है।बीते दिनों तेज धूप और उमस ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया था। लोग घरों में कैद होने को मजबूर थे और बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। लेकिन अब जनपद के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर हुई बारिश और मध्यम हवाओं ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक इस बदलाव का असर साफ दिखाई दे रहा है।हालांकि यह राहत स्थायी नहीं मानी जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के बाद निकलने वाली तेज धूप और बढ़ती उमस फिर से परेशानी खड़ी कर सकती है। ऐसे में बदलते मौसम के बीच सावधानी बरतना जरूरी हो गया है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।फिलहाल, इस अचानक बदलाव ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत का एहसास जरूर कराया है और लोग सुहाने मौसम का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!