पिपरी।सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वन देवी मंदिर के पास शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार राखड़ लदी एक ट्रक सड़क पर पहले से पलटी हुई ट्रक से टकरा गई, जिससे दूसरी ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गई।दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

इसी दौरान सड़क के किनारे से गुजर रहा एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही की पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को सड़क से हटवाया, तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।यह घटना के पास की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 8, 2026बिजली विभाग की ओटीएस योजना जनता की जेब पर डाका : संदीप मिश्रा
सम्पादकीयFebruary 8, 2026तेज रफ्तार राखड़ लदी ट्रक पलटी, चालक घायल, बड़ा हादसा टला
सम्पादकीयFebruary 8, 2026संदिग्ध हालात में रेणुका नदी से विकलांग युवक का शव बरामद
Breaking_NewsFebruary 8, 2026सनसनीखेज हत्या से दहला सोनभद्र, क्रेशर व्यवसायी की सिर कूचकर निर्मम हत्या