सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-पिपरी थाना क्षेत्र के चकेलवा कुंडा भाटी बेलवादह में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रास्ता न होने के कारण एक परिवार ट्यूब के सहारे डैम पार कर रहा था, तभी ट्यूब से फिसलकर एक महिला और मासूम बच्ची गहरे पानी में डूब गईं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार राहुल (उम्र 25 वर्ष) अपनी पत्नी उषा (उम्र 24 वर्ष) और भतीजी रिंकी के साथ ट्यूब पर बैठकर नदी पार कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उषा और रिंकी ट्यूब से फिसलकर पानी में गिर गईं और डूब गईं।

राहुल किसी तरह बाहर निकल आया और शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम सुबह से ही दोनों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन करीब 12 घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में आवागमन का उचित रास्ता नहीं होने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर ट्यूब के सहारे डैम पार करने को मजबूर हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम का माहौल है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 25, 20269 साल बाद प्रधान हत्याकांड में फैसला, तीन को उम्रकैद
सम्पादकीयMay 25, 2026कनहर नदी में नहाते समय सिर पर चोट लगने से व्यक्ति घायल, ग्रामीणों ने बचाया ,सीएचसी दुद्धी में भर्ती
Breaking_NewsMay 25, 2026रात्रि में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV में दिखे संदिग्ध युवक
Breaking_NewsMay 23, 2026महंगाई के खिलाफ सपा का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल पंप पर पढ़ी हनुमान चालीसा
