सत्य सनातन की सुरक्षा के संकल्प के साथ मनाया गया स्थापना दिवस, साधु-संतों का रहा जमावड़ा

Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चपईल गांव स्थित प्रधान कार्यालय पर पूर्वांचल नव निर्माण मंच का दो दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अलग पूर्वांचल राज्य की मांग, किसानों और नौजवानों की समस्याओं को लेकर मंथन किया गया तथा सत्य सनातन की सुरक्षा का संकल्प लिया गया।मंच के संरक्षक प्रोफेसर पंडित कमलाकांत त्रिपाठी और दिलीप चौबे ने बताया कि स्थापना दिवस को महोत्सव का स्वरूप दिया गया। शनिवार से साधु-संतों के नेतृत्व में श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसका समापन रविवार दोपहर किया गया। इसके बाद संस्थापक सदस्यों और पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के किसानों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें सोनभद्र की मूलभूत समस्याओं और उनके समाधान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में पहुंचे साधु-संतों ने सनातन धर्म पर हो रहे राजनीतिक प्रहारों पर चिंता जताई और सत्य सनातन की सुरक्षा के साथ सभी धर्मों के सम्मान और संरक्षण का संदेश दिया।किसानों और युवाओं को संबोधित करते हुए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि कलयुग में संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति है और समाज के उत्थान के लिए एकजुट रहना आवश्यक है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने कहा कि पूर्वांचल क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों और प्रतिभाओं से समृद्ध है, फिर भी दूरी और उपेक्षा के कारण यहां के लोगों के अधिकारों का हनन होता है। उन्होंने पूर्वांचल राज्य की स्थापना को विकास का आधार बताया।राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत चौबे ने आगंतुकों का आभार जताते हुए संगठन विस्तार पर बल दिया। गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक और किसान मंच के अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे ने प्रकृति संरक्षण को जीवन के लिए अनिवार्य बताया और पर्यावरण दोहन पर चिंता व्यक्त की। किसान मंच के अरुण पाण्डेय और पिंटू सिंह ने जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा पर जोर दिया।स्थापना दिवस महोत्सव में नागा साधु मौनी बाबा, संत उदल दास, टंगारी बाबा, हरिश्चंद्र बाबा, दीनानाथ महाराज, कामेश्वर बाबा, विश्वनाथ बाबा, तारकेश्वर बाबा, राजकुमार बाबा, ओंकार बाबा, रामजग बाबा, छोटे लाल बाबा, श्रीराम बाबा सहित दर्जनों साधु-संतों ने भजन-कीर्तन और धर्म चर्चा के माध्यम से कार्यक्रम को आध्यात्मिक रंग दिया।इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, किसान मंच और राजनीतिक दलों से जुड़े हजारों लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक वातावरण बना रहा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *