AKD।गिरीश तिवारी
ओबरा। कुशवाहा समाज भवन ओबरा में स्वजातीय बंधुओं द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ओबरा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।समारोह की शुरुआत समाज के संरक्षक देव प्रकाश मौर्या, गया नाथ कुशवाहा, सुरेश कुमार मौर्या और सुशील कुशवाहा ने अबीर-गुलाल लगाकर की। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने गुजिया और मिठाइयों के साथ आपसी मिठास भी साझा की।

कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत कुशवाहा समाज कमेटी के सदस्यों ने किया। पुरुष अतिथियों का स्वागत कोषाध्यक्ष आनंद शेखर, उपाध्यक्ष इंजीनियर राकेश कुशवाहा, उपसचिव रामदेव मौर्य, लेखा निरीक्षक निर्मल सिंह और कृष्णानंद सिंह, प्रचार सचिव राजेश कुमार सिंह, गणेश सिंह और सुनील मौर्या ने किया। वहीं महिला अतिथियों का स्वागत महिला मंडल की उपाध्यक्ष रमिता मौर्या, उपसचिव योगिता सिंह और पुष्पा सिंह, संगठन मंत्री सुषमा कुशवाहा, मनोरमा मौर्या, प्रचार सचिव कुसुम सिंह, रेनू सिंह और सीमा सिंह ने अबीर-गुलाल लगाकर किया।

समारोह के दौरान माताओं और बहनों ने भी गुलाल लगाकर होली खेली, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह कुशवाहा ने बताया कि समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से हर वर्ष की तरह इस बार भी होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समाज और भी भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगा।संरक्षक देव प्रकाश मौर्या ने समाज में एकता पर बल देते हुए कहा कि सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर समाज को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होना चाहिए। संयोजक सचिव अनिल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों में आपसी मेलजोल और एकता बढ़ती है।कार्यक्रम का संचालन गौतम कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर रामनाथ कुशवाहा, वेदांत कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, शशिहास सिंह, संजय सिंह, नंदू सिंह, हीरालाल सिंह, सुरेश सिंह, राधिका, पूजा, पुष्पलता, सुनीता सिंह, रेखा, तनुजा मौर्य सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
