डाला (AKD।गिरीश तिवारी)-चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला छिकराडाड़ से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों चार दिन से लापता बताए जा रहे थे।जानकारी के अनुसार छिकराडाड़ निवासी रामसूरत (45) पुत्र धनराज और उनकी पत्नी कौशल्या देवी (40) गांव में ही मजदूरी का काम करते थे। चार दिन पहले दोनों रोज की तरह काम पर गए थे लेकिन घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर उनका पता नहीं चल सका।रविवार दोपहर जंगल में एक आसन के पेड़ से गमछे के सहारे पुरुष का शव लटका मिला, जबकि महिला का शव पास ही एक नाली के किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। चोपन पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 8, 2026नंदीग्राम से निकला चेहरा, अब बंगाल की सत्ता का नया पहरेदार
Breaking_NewsMay 7, 2026नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, करीब 27 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज
सम्पादकीयMay 7, 2026ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आगमन 11 मई को , मां शिवदेवी पीजी कॉलेज में देंगे आशीर्वचन
Breaking_NewsMay 7, 2026चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता
