यूपी के गोरखपुर से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। खुद को IAS अधिकारी बताने वाला एक शातिर ठग न सिर्फ लाखों रुपये ऐंठ गया, बल्कि एक परिवार की बेटी की जिंदगी भी दांव पर लगा गया। पीड़ित पिता, जो पिछले कुछ वर्षों से पैरालाइज्ड हैं और बिस्तर पर हैं, दर्द भरी आवाज में कहते हैं “एक नहीं… 25 शादियां कर चुका है वो। हम लोगों को कहीं का नहीं छोड़ा… हर दिन उसकी नई कहानी सामने आ रही है।”
कैसे बिछाया फर्जी IAS का जाल?
पीड़ित परिवार के मुताबिक, उनकी तीन बेटियां हैं। दो की शादी हो चुकी थी। तीसरी बेटी के लिए रिश्ता ढूंढा जा रहा था। इसी बीच समाज के एक ग्रुप में एक “IAS अधिकारी” की प्रोफाइल सामने आई। नाम, प्रीतम कुमार निषाद, उम्र 32 साल, पोस्टिंग SDM, मणिकपुर (दावा) सब कुछ परफेक्ट… ऊपर से दहेज की कोई मांग नहीं। परिवार को लगा कि इससे अच्छा रिश्ता नहीं हो सकता।
फर्जी रुतबा, असली ठगी
दिसंबर 2025 में प्रीतम खुद गोरखपुर आया। बड़ी-बड़ी बातें, सरकारी रौब, यहां तक कि “भारत सरकार” लिखी गाड़ी और साथ में एक कथित असिस्टेंट… पूरा माहौल ऐसा बनाया कि किसी को शक न हो। धीरे-धीरे शादी तय हुई… और फिर शुरू हुआ असली खेल। “बड़े-बड़े अधिकारी आएंगे” कहकर शादी से पहले ही 15 लाख रुपये ऐंठ लिए गए।
शादी के दिन खुलने लगी पोल
11 मार्च 2026 को बारात आई। सब कुछ सामान्य दिख रहा था, लेकिन कुछ रिश्तेदारों को शक हुआ। पूछताछ में प्रीतम अपनी पोस्टिंग और गांव तक ठीक से नहीं बता पाया। फिर एक फोन कॉल ने सब कुछ बदल दिया। गांव से जानकारी मिली कि वो कोई IAS नहीं है, पहले भी कई लड़कियों से धोखाधड़ी कर चुका है वह अभी तक 25 शादियां कर चुका है। सूत्रों की माने तो विदाई के बाद सामने आई पूरी सच्चाई। पहले तो प्रीतम ने पुराने इंटरव्यू और वीडियो दिखाकर खुद को सही साबित करने की कोशिश की। लेकिन सच्चाई ज्यादा देर छिप नहीं पाई।
विदाई के कुछ घंटों बाद ही लड़की का परिवार इटावा पहुंच गया वहां का घर देखकर सब दंग रह गए, न शौचालय, न कोई सुविधाएं, घर में लोग नशे में धुत, कड़ाई से पूछताछ हुई… और आखिरकार प्रीतम टूट गया। उसने कबूल किया कि वह IAS नहीं है, एक निजी कंपनी में काम करता था शादी के लिए झूठ बोला, पहले से दर्ज हैं केस। जांच में पता चला कि उसके खिलाफ पहले से ही दो अन्य लड़कियों ने मुकदमा दर्ज करा रखा है, परिवार टूटा, बेटी सदमे में हैं।
पीड़ित पिता कहते हैं…..
“मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी… लेकिन उसे सजा दिलाकर ही दम लूंगा।” इस मामले में एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है सभी आरोपों की जांच की जा रही है दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। सूत्रों की माने तो यह मामला सिर्फ एक शादी या ठगी का नहीं, बल्कि समाज में फैलते उस खतरनाक ट्रेंड का उदाहरण है, जहां फर्जी पहचान के सहारे लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। सवाल बड़ा है आखिर ऐसे शातिर कब तक भोले-भाले परिवारों को अपना शिकार बनाते रहेंगे?।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
