AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र बिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ बारी में एक मामूली घरेलू विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।देर रात मोबाइल चलाने को लेकर शुरू हुआ पति-पत्नी का झगड़ा देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया और गुस्से में आकर पति ने अपनी ही पत्नी पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।बताया जा रहा है कि कन्हैया पुत्र केवल राम, जो म्योरपुर थाना क्षेत्र का निवासी है, अपनी पत्नी सुमन देवी के साथ ससुराल में रह रहा था।रात करीब 11 बजे मोबाइल चलाने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में उग्र हो गया।

आरोप है कि गुस्से में आकर कन्हैया ने लोहे की रॉड से पत्नी पर लगातार वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी।परिजनों ने तत्काल उसे धनवंतरी अस्पताल एनटीपीसी बिजपुर में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतिका की भतीजी आरती के अनुसार, जब विवाद हो रहा था तो वह मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी ने उसे बीच-बचाव से रोक दिया और इसे आपसी मामला बताते हुए दूर रहने को कहा।वह अन्य परिजनों को बुलाने चली गई, लेकिन जब तक वापस लौटी, तब तक आरोपी हमला कर चुका था और स्थिति बेकाबू हो चुकी थी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ता गुस्सा किस तरह एक खुशहाल परिवार को पल भर में तबाह कर देता है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
