AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र ।करमा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ने एक बार फिर तीन जिंदगियों को लील लिया।रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर करकी गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।इस दर्दनाक हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।एक ही पल में कई परिवारों की खुशियां उजड़ गईं और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल संख्या UP 64 AV 3643 के चालक जय सिंह पुत्र फूलचंद सिंह निवासी कुंभ मोकलपुर जनपद जौनपुर अपनी पत्नी सरिता सिंह के साथ जा रहे थे।जैसे ही वे करकी गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जय सिंह और उनकी पत्नी सरिता सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं दूसरी बाइक चला रहा चन्दू पुत्र रमेश कोल निवासी तिलौली थाना करमा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।इस हादसे में दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार कृष्णा पुत्र रामकेश कोल और अक्षय पुत्र देवशरण कोल निवासी सकाही थाना करमा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही करमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भिजवाया, जहां पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।यह हादसा एक बार फिर रफ्तार और लापरवाही की कीमत को उजागर कर गया, जिसने पल भर में कई जिंदगियों को उजाड़ दिया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
