ओबरा में पाइप फटने से सड़क बनी तालाब, आवागमन ठप

Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। ओबरा नगर में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां खुदाई के दौरान पानी का पाइप फटने से पूरा इलाका जलमग्न हो गया। तेज दबाव से निकलता पानी फव्वारे की तरह सड़कों पर बहने लगा और देखते ही देखते सड़क तालाब में तब्दील हो गई।घटना वन विभाग रोड की है, जहां किसी निर्माण कार्य के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप फटते ही सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर फैल गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई जगह रास्ते बंद हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना उचित योजना और सावधानी के की जा रही खुदाई के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। सूचना के बाद संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन तब तक काफी मात्रा में पानी बर्बाद हो चुका था।यह घटना न सिर्फ लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि इस मामले में क्या कार्रवाई होती है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *