आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के गायन से गूंजा जनजातीय उत्सव, भव्य समापन

Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव का भव्य समापन उत्साह और उमंग के बीच संपन्न हुआ। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने लोक और जनजातीय संस्कृति की जीवंत झलक पेश की।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि संजीव सिंह गौड़ और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे आल्हा सम्राट फौजदार सिंह, जिनके ओजपूर्ण गायन ने पूरे माहौल को वीर रस से भर दिया।

आल्हा-ऊदल की गाथाओं के साथ उन्होंने मांडवगढ़ की लड़ाई और अन्य ऐतिहासिक प्रसंगों का सजीव चित्रण किया, जिससे श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे।इसके अलावा विभिन्न लोक कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। बूटी बाई ने राई और चंगेली नृत्य से लोक रंग बिखेरा, जबकि बनारसी, महेंद्र और रजनीश दल ने करमा, डोमकच्छ और होली नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने तालियों की गूंज के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *